गरीब का आशियाना ढहा, शासन-प्रशासन बेखौफ
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4607.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के दौलपुर गांव निवासिनी चन्द्रावती पत्नी रामसमुझ का गत दिवस आयी जबर्दस्त आंधी में गिरे आशियाने का सुधि लेने वाला कोई नहीं है। तभी तो इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बता दें कि आंधी में सटा हुआ नीम का पेड़ धराशायी होकर गरीब के आशियाने पर गिर गया जिससे सब कुछ ध्वस्त हो गया। यूं कहें कि एक गरीब का आशियाना ढह गया। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो उस नीम के पेड़ को गांव के ही कुछ दबंग लोग उठा ले गये तथा मना करने पर धमकी दे रहे हैं जबकि गरीब के आशियाने की सुधि कोई नहीं ले रहा है। शासन-प्रशासन भी बेखौफ बैठी है जो न सरकारी खजाने से उसे कोई राहत पहुंचा रही है और न ही कोई सहानुभूति जबकि गरीब महिला सारे दरवाजे खटखटा चुकी है लेकिन गरीब महिला की आवाज कोई नहीं सुन रहा है।
