धूप लगने से अधेड़ की गयी जान

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के महरापुर गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की धूप लगने से मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक उक्त गांव निवासी 50 वर्षीय रामबली गोंड थे जो हलवाई के साथ शादी-विवाह आदि में भोजन बनाने का कार्य करते थे। हलवाई के साथ वह काम पर न जाने के कारण अलीगंज बाजार से घर वापस आ रहा था कि रास्ते में अचानक गिर गया। यह देख आस-पास के लोग जुटे और कुछ राहत कार्य करते कि उसकी मौत हो गयी। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो तेज धूप लगने से उसकी मौत हुई है। बता दें कि मृतक की माली हालत काफी दयनीय है।

Related

खबरें 1082648588737464213

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item