एनएलएम टीम ने दिनभर बदलापुर में डाला डेरा

  जौनपुर : दिल्ली से आई नेशनल लेबल मानीटर टीम गुरुवार को बदलापुर में डेरा डाले रही। मनरेगा से जुड़े छह योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यो का धरातलीय सच जाना। साथ ही हर योजना से संबंधित पांच-पांच लाभार्थियों से हकीकत जाना।
नेशनल लेबल मानीटर विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में जांच टीम सुबह साढ़े दस बजे लोहिया गांव बहरा पहुंची। प्राथमिक विद्यालय पर मनरेगा के तहत काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों से जानकारी हासिल किया। जिसमें लोगों ने बताया कि काम मांगने पर रोजगार नहीं दिया जाता है। इसके बाद शौचालय, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी पांच-पांच लाभार्थियों से लिया। साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत जानने का प्रयास किया।
इसके बाद टीम फत्तूपुर और बलुआ गांव में जांच करने के लिए गई। जांच टीम कई कार्याें की तस्वीर भी खींचकर अपने साथ ले गई। टीम शाम पांच बजे के बाद बदलापुर से निकली।

Related

खबरें 7690028556347137008

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item