पैसे के लेन देन में जहर देकर दोस्त की हत्या
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_9211.html
मछलीशहर (जौनपुर): सराययुसुफ गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर तीन
युवकों ने अपने ही दोस्त की जहर देकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार शाम की
है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका नाम गोपनीय रखा है।
राकेश यादव उर्फ बबऊ लड़खड़ाता हुआ राम जियावन लोहार की दुकान पर पहुंचा और बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहर की आशंका पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। इसकी सूचना देने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। डाक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस मामले में राकेश की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए उसके तीन साथियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने नशीला पदार्थ डालकर चाय पिला दिया। मौत से पूर्व राकेश का बयान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। फिलहाल! मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।