डीएम , सीडीओ ने एक साथ किया विकास भवन का निरीक्षण , लापता मिले तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_4880.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशानुसार आज पूर्वान्ह 10:15 बजे मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव द्वारा विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।जिसमें निरीक्षण के समय निम्न विभागों के कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिसमें पंचायत विभाग में दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव व0सहा0, वृजेश यादव कनि0सहा0,कार्या0 अपर जिला विकास अधिकारी स0क0 आलोक कुमार श्रीवास्तव स्टेनो, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय में अमित वर्मा ए0एस0ओ0, सुरेश चन्द गुप्ता बी0एल0 डब्ल्यू, रामजी शर्मा चपरासी, समाज कल्याण विभाग में अजीत कुमार सिंह, कमलेश मौर्य सुपरवाइजर, पशुपालन विभाग में अशोक कुमार दूबे, शिवमूर्ति सिंह संगणक, अशोक कुमार सिंह चारा सहायक, आनन्द कुमार सिंह वरि0सहा0, नेडा विभाग में प्रेमनाथ अवर अभियंता, रामपलट, हीरालाल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, श्रीमती सुशीला पाण्डेय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जिला विकास कार्यालय में सुजीत कुमार डे लेखा लिपिक, रविप्रकाश पाठक, निखिल श्रीवास्तव कनि0 सहायक, मत्स्य विभाग में एन0एन0चैबे मत्स्य विकास अधिकारी आकस्मिक अवकाश पर बताये गये परन्तु आकस्मिक अवकाश पंजिका पर दर्ज नही किया जा रहा है।इस कार्य को श्रीमती कामिला खातून उर्दू अनु0सह व0सहायक द्वारा सम्पादित किया जा रहा है कार्य में लापरवाही के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। लेखा परीक्षा कार्यालय में परमेन्द्र सिंह व0सहा0 मेडिकल अवकाश पर बताये गये मौके पर कोई कागज/पत्रावली व0सहा0 प्रमोद कुमार यादव द्वारा न प्रस्तुत करने पर कार्य में लापरवाही के लिए विशेष प्रतिकूप प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। पंचस्थानि कार्यालय में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपस्थित रहे। राजनाथ सिंह व0सहा0 अवकाश पंजिका मांगने पर नही प्रस्तुत किये इससे प्रतीत होता है कि अवकाश पंजिका नही बनाया गया है जिसके लिए चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। ग्रामींण अभियंत्रण सेवा में अजीत कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार यादव व0सहा अनुपस्थित रहे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में शिवकान्त तिवारी लेखा लिपिक अनुपस्थित रहे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रथम एवं द्वितीय, विजय कुमार,रवीन्द्र प्रताप यादव अपर सांख्यकीय अधिकारी अनुपस्थित रहे। कार्यालय में विजिट रजिस्टर,आकस्मिक अवकाश पंजिका एवं भ्रमण रजिस्टर नही बनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपरोक्त सभी अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक सप्ताह में अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत करें ताकि विभागीय कार्यवाही की जा सके।

