जेवरों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ाया

खेतासराय(जौनपुर)।क्षेत्र के गुरैनी बाज़ार में स्थित ज्वेलरी की दुकान गुरुवार को खोलते समय उचक्कों ने स्वर्ण व्यवसायी की सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग उड़ा  लिया।बैग में पौने दो लाख रूपये के गहने होने की बात कही जा रही है। भुक्तभोगी द्वारा थाने में लिखित तहरीर देने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है।
खेतासराय कस्बा निवासी शेखर सोनी रोज की भांति प्रातः दस बजे अपनी दुकान खोलने पहुँचे। अपनी बाइक की डिग्गी से चाभी निकाल कर पहला ताला खोले।जब दूसरा खोलने के लिए चाभी लगाया तो ताले पर फेबिक्युब जैसा रासायनिक पदार्थ लगा मिला ।जिससे ताला नहीं खुल पाया। ताला खोलने के लिये व्यवसायी किसी जुगाड़ में लग गए। तभी मौका पाते ही उचक्के गहनों से भरा बैग डिग्गी से निकाल कर फरार हो गए। बाइक की डिग्गी खुला देख स्वर्ण व्यवसायी के होश उड़ गए। डिग्गी में रखा ग्राहकों के 35ग्राम सोने और 2किलो चांदी के गहने समेत बैग गायब था।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस भुक्तभोगी से ही पूंछ-ताछ करने में समय गवां दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पल्सर सवार एक युवक तेज़ी जाता भागता देखा गया था।

Related

खबरें 3973626515971091297

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item