अब शिक्षकों का करेक्टर रोल लिखेगें प्रधानाध्यापक

 बेसिक शिक्षा परिषद की एक अवश्यक बैठक बेसिक शिक्षा प्रभारी डीवी शर्मा की अध्यक्षता में बुध्दवार को लखनऊ स्थिति शिक्षा निदेशालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लल्लन मिश्र के प्रस्ताव पर पांच महत्व पूर्ण निर्णय लिया गया।
बैठक में बेसिक शिक्षा प्रभारी नें सदन को अवगत कराया कि नये सत्र में एक जुलाई सें 15 जुलाई के बीच पदोन्नत प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। 2 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के समायोजन पर लगानें की जानकारी दिया। शिक्षकों का स्थानांतरण भी स्वच्छिक होगा। 3 शिक्षकों का सीएल और करेक्टर रोल अब प्रधानाध्यपक ही लिखेगें इस निर्णय से अब शिक्षकों को एबीएसए का इन्तजार व उनकी खिदमत नही करना पड़ेगा। 4 अन्तरजनपदीय स्थानांतरण की प्राथमिकता के लिए छः श्रेणियां बनायी गयी है। जिसमें विकलांग अति विकलांग पत्नी या अन्य की गम्भीर विमारी विधवा परित्वकता और अंत में सामान्य महिला और पुरूष शिक्षक 5 पंेसन योजना के लिए प्रदेश के हर जनपद में सीए की नियुक्ति की जायेगी।
इन निर्णयों की सहराना करते हुए जौनपुर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अरविन्द शुक्ल नें कहा कि शासन के इस कदम से शिक्षक बंधु तनाव मुक्त होकर बच्चों को गुणवक्ता युक्त तालिम दे सकेगें। उन्होनें शासन और सत्ता को बधाई देतें हुए धन्यवाद दिया है।

Related

खबरें 2516128372572699849

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item