सीएमओ ने स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर कई पर गिरायी गाज

जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन रावत ने मंगलवार को प्रातः 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज का निरीक्षण किया जहां अधीक्षक डा. आरडी यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने अधीक्षक को अस्पताल परिसर व अस्पताल की सफाई हेतु निर्देशित किया। सीएमओ को बताया गया कि इस माह में कुल 84 मरीजों का बलगम परीक्षण कराया गया जिसमें 10 टीवी के पाजटिव मरीज पाये गये। डिलवरी रूम का निरीक्षण करने पर मनभावती पत्नी सर्वजीत निवासी धर्मापुर सुबह 4ः30 बजे डिलवरी हेतु आयी थी। सरस्वती पत्नी राजेश निवासी नयेपुरा को सुबह 9ः30 पर डिलवरी हुई थी। लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान एएनएम शीला राय अनुपस्थित पायी गयी। इसके अलावा आप्टोमेट्रिस्ट डीके यादव, पुरूष स्टाफ नर्स अजय पाण्डेय, डेण्टल सर्जन डा. एच. खान, डा. आरवी सिंह, डा. सुनील निगम तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यरत संविदा एएनएम चांदतारा एवं रेनू अनुपस्थित पायी गयी। इसके बाद 10ः40 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर के निरीक्षण के समय अस्पताल परिसर एवं अस्पताल की साफ-सफाई असंतोषजनक पायी गयी जिसके लिये अधीक्षक डा. एसके यादव को चेतावनी देते हुये निर्देश दिया गया कि मानक के अनुरूप सफाई सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के समय डिलवरी रूम में मनीषा पत्नी राज बहादुर निवासी दाऊदपुर मछलीशहर सुबह 6 बजे भर्ती हुई थी जिन्हें सुबह 8ः58 पर डिलवरी हुई। डिलवरी रूम में कार्यरत स्टाफ नर्स शकुन्तला देवी बिना ड्रेस व अप्रेन के पायी गयी जिसके लिये उन्हें चेतावनी दी गयी। उपरोक्त सभी अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुये सभी को निर्देशित किया कि 3 के अन्दर स्पष्टीकरण दें।

Related

खबरें 127539985014941073

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item