फर्जीवाड़ा की जांच करने पहुंची एमपी पुलिस

 नौपेड़वा (जौनपुर): मध्य प्रदेश में सीपीएमटी परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच करने भोपाल पुलिस रविवार को बक्शा थाने पहुंची। टीम बक्शा पुलिस के सहयोग से गोरियापुर गांव के आरोपी परीक्षार्थी के घर पहुंच दस दिन के अंदर साक्ष्य हेतु भोपाल तलब किया है।
मध्य प्रदेश में सीपीएमटी प्रवेश परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े के मामले का खुलासा हुआ था। उक्त फर्जीवाड़े में मंत्री सहित कुछ अधिकारियों पर गाज गिरी थी। उसी मामले की जांच करने भोपाल पुलिस के एसआइ व दो सिपाही दोपहर बाद गोरियापुर गांव पहुंचे। टीम ने रतिराम यादव के पुत्र आलोक यादव से सीपीएमटी परीक्षा के संबंध में पूछताछ की। टीम ने दस दिन के अंदर भोपाल पहुंच आलोक से साक्ष्य देने की बात कही। एमपी पुलिस ने बताया कि आलोक का हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट संलग्न है परंतु फोटो मेल नहीं खा रही है। उधर आलोक ने बताया कि मैं परीक्षा दिया ही नहीं हूं।

Related

खबरें 1004123845229154218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item