राज्यस्तरीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता पर जौनपुर का कब्जा
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_7672.html
जौनपुर। आरसीएम क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कैशमनी 26वीं राज्यस्तरीय रात्रिकालीन कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया जिसका फाइनल मैच जौनपुर व गाजीपुर के बीच हुआ। बड़े हनुमान मंदिर के सामने स्थित मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जौनपुर की शाइन वल्र्ड ने गाजीपुर को पराजित करते हुये ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इसके पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये शाइन वल्र्ड के खिलाडि़यों ने निर्धारित 12 ओवर में 94 रन बनाया जिसके जवाब में गाजीपुर 63 रन पर ही सिमट गयी। शाइन वल्र्ड की तरफ से शोभित 36 व अंकुर ने 28 रन बनाया जबकि विपक्षी टीम का कोई भी खिलाड़ी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सका। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि तौकीर आजमी एवं विशिष्ट अतिथि सिने स्टार/वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीपी सिंह रहे जिन्होंने विजेता टीम को चमचमाती ट्राफी के साथ 20 हजार रूपये नगद एवं उपविजेता टीम को ट्राफी व 15 हजार रूपये नगद का पुरस्कार दिया। इसी क्रम में गाजीपुर के नफीस को मैन आफ दी सिरीज के रूप में ट्राफी व 5 हजार देने के साथ अम्पायर अनिल अस्थाना, आदिल खां, माजिद नेसार, सचिन यादव एवं कमेंटेटर मनीष झा, ताजुद्दीन, मुन्ना, अवनीन्द्र यादव, रिजवान को भी सम्मानित किया गया। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी आदर्श सेठ गुड्डू ने सभी का स्वागत करते हुये आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन अबूजर शेख व अजीम खां ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समाजसेवी महेन्द्रनाथ सेठ, उस्मान खां, इम्तियाज खां, नोमान खां, वसीम खां, फिरोज अहमद, अजय सेठ, विवेक सेठ मोनू, डा. बैजनाथ गुप्ता, फैजी खां, नन्दलाल यादव, राहुल गुप्ता, नूर आलम, साजन, राजीव साहू, आदिल, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

