गोंड महासभा ने मनाया वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस

जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की जनपद शाखा द्वारा मंगलवार को गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कलेक्टेªट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर प्रदेश मंत्री जनार्दन गोंड द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात् पूजा-अर्चना करते हुये महारानी के जीवन पर चर्चा किया गया। इसी कड़ी में सदर तहसील अध्यक्ष विनोद गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती 40 वर्ष के जीवनकाल में अपने राज्य की रक्षा करने में अपने प्राण को न्यौछावर तक कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश मंत्री जनार्दन गोंड एडवोकेट ने उनके जीवन परिचय पर चर्चा करते हुये कहा कि गोंड अपने राज्य एवं समाज की रक्षा करने में अपने जान की बाजी लगाकर युद्ध किया। इस अवसर पर आशाकांत गोंड, महेश गोंड, अभय कुमार, विनीत कुमार, आशीष कुमार, कन्हैया लाल, नहुरी गोंड, फिरतू गोंड सहित सैकड़ों सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4656010989428666978

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item