गोमती नदी में मिली विशाल मछली, बना कौतूहल का विषय

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा घाट पर गोमती नदी में मंगलवार को एक विशाल मछली मिली जिसकी वजन लगभग 1 कुंतल आंकी जा रही है। आज अचानक मिली इतनी बड़ी मछली की जानकारी होने पर उसे देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलकिछा बृज के पश्चिमी-दक्षिणी छोर पर स्थित तिलवारी गांव निवासी महेश नाविक मंगलवार को गोमती नदी में स्नान कर रहा था कि तभी उसके बगल से लगभग एक मीटर लम्बी मछली गुजरी। यह देख वह चैंक गया और इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दिया। वहीं गांव के रत्नेश नाविक व कल्लू नाविक के साथ मिलकर महेश बड़ी मशक्कत करके किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाले। वहीं जानकारी होने पर गांव के और भी लोग एकत्रित हो गये जिनके अनुसार मछली लगभग 1 कुंतल की लग रही है। इतनी बड़ी मछली गोमती नदी में मिलने की जानकारी को लेकर पूरे दिन चर्चाएं हुईं।

Related

खबरें 5494319307664777789

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item