तेलांगना रेल हादसे में बच्चों की मौत पर क्लब ने की शोकसभा

जौनपुर। सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब की बैठक नगर के रासमण्डल स्थित रामेश्वर शिशु विहार में हुई जहां तेलांगना में हुये रेल हादसे में स्कूल बस सवार 17 बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया गया। इस मौके पर डा. विमला सिंह ने कहा कि यह देश की अपूरणीय क्षति हुई है। इसे हल्के मंे न लिया जाय। राकेश चन्द्र मौर्य एडवोकेट ने कहा कि वे बच्चे बड़े होकर राष्ट्र के सम्मान को आगे बढ़ाते देशहित में कार्य करते निश्चित रूप में यह देश की क्षति हुई है। संस्थापक अध्यक्ष डा. वी. सहाय ने संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि देश ने 17 होनहार बच्चों को खो दिया है। इसके लिये दौषी कौन है? इसके अलावा शैल मौर्या, बांके लाल मौर्य, त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, डा. एएन सिंह, फूलचन्द शाह, शनी शर्मा, अभय मौर्य, जतन मौर्य, योगेश भाटिया सहित अन्य वक्ताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता डा. एएन सिंह व संचालन जतन मौर्य एवं आभार अरूण सिंह ने जताया।

Related

खबरें 1970359131142694654

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item