बुढ़वा मंगल पर नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
https://www.shirazehind.com/2014/07/blog-post_99.html
जौनपुर। बुढ़वा मंगल के अवसर पर महावीर हनुमान जी का भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसकी तैयारियों को भक्तों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये विनोद पाण्डेय ने बताया कि बुढ़वा मंगल आगामी 5 अगस्त को है जिसके अवसर पर नगर के जेसीज चैराहे के पास स्थित संकट मोचन मंदिर सक हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुये पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। उन्होंने नगरवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को भव्य बनाने की अपील की है।

