‘प्रेरणा’ ने 450 महिलाओं को साक्षर करके दिया प्रमाण पत्र
https://www.shirazehind.com/2014/08/450.html
जौनपुर। प्रेरणा संस्था द्वारा डेवलपमेंट अल्टरनेटिंग नई दिल्ली के सहयोग से जनपद के रामपुर में संचालित तारा अक्षर कार्यक्रम के अन्तर्गत पढ़ायी जा रही महिलाओं को साक्षर होने का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर बताया गया कि संस्था द्वारा क्षेत्र के 15 गांव से लगभग साढ़े 4 सौ महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अरूण राय शाखा प्रबंधक काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक एवं विशिष्ट अतिथि सुनील पाण्डेय प्रोजेक्ट मैनेजर ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था द्वारा साढ़े 4 सौ महिलाओं को साक्षर किया जा चुका है। अधिकारीद्वय ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 6 वर्षों से देश के कई प्रदेशों में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

