सीडा उद्योग बंधुओं की बैठक में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

 जौनपुर। कलेक्ट्रेट  सभागार में जिला व सीडा उद्योग बन्धुओं की बैठक मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जहां उपायुक्त उद्योग केन्द्र एचपी सिंह ने बिन्दुवार कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र सिधवन के व्यापारियों ने चैकी प्रभारी द्वारा रात में जांच करने की शिकायत किया जिस पर अध्यक्ष ने आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिखने का निर्देश दिया। साथ ही सहायक अभियंता लोनिवि राजेश वर्मा को पुलिया निर्माण, पटरी का निर्माण, खोदे गये गड्ढों को शीघ्र पाटने का निर्देश दिया गया। एसडीओ दूरसंचार निगम द्वारा खराब पड़े टेलीफोन के ठीक न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। सीडा में आउट सोसिंग से सफाईकर्मी की व्यवस्था कराने का निर्देश देते हुये मेसर्स कौशल इंडस्ट्रीज सीडा की ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा शीघ्र स्थापित कराने के लिये अधिशासी अभियंता विद्युत आरडी पौल को निर्देशित किया गया। जायसवाल कम्पनी जगदीश पट्टी के यहां मीटर शीघ्र लगवाने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत वीके सिंह को दिया गया। अन्त में स्वतंत्र फीडर सिद्दीकपुर में स्थापित करने हेतु उद्योग निदेशालय को अनुस्मारक प्रेषित करने का निर्देश जारी हुआ। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एके मिश्र, अधिशासी अभियंता जल निगम एमआई अंसारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संजय शुक्ला, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

Related

खबरें 6953455401705448382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item