हौंसलाबुलंद चोरों ने उड़ाया नगदी सहित लाखों का माल
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_462.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित काफी संख्या में सोने-चांदी के आभूषणों को पार कर दिया जिसकी जानकारी गृहस्वामी को आज सुबह हुई तो उसने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी। पीडि़त मो. यासीन पुत्र मो. सिद्दीक के अनुसार 29/30 की मध्य रात को हौंसलाबुलंद चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने के 2 बाली, 1 टप्स, 1 मंगलसूत्र, चांदी के 2 पायल, सोने का 1 चैन पार कर दिये। इतना ही नहीं, 5 हजार रूपये नगद वाले बाक्स सहित सिमयुक्त मोबाइल, कीमती कपड़े आदि को भी उठा ले गये। चोरी की जानकारी आज होने पर गृहस्वामी ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दिया जिस पर पुलिसिया छानबीन शुरू हो गयी।

