चार सितम्बर तक स्थगित रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
https://www.shirazehind.com/2014/08/blog-post_311.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि आगामी 04 सितम्बर तक नगर में नये स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित रहेगा। इस बीच पूर्व में हटाये गए अतिक्रमण के मलवे की सफाई की जायेगी। जहां से अतिक्रमण हटाए गए हैं वहां पर यदि कोई दुबारा अतिक्रमण कर लिया है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील किया है कि नये स्थानों पर जो भी अवैध अतिक्रमण किये हुए हैं वे अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा बुल्डोजर लगाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा।

