मोबाईल व्यापारी लूट कांड का पर्दाफास तीन गिरफ्तार

  जौनपुर जिले की पुलिस ने 31 जुलाई को हुई मोबाईल व्यापारी लूट कांड का खुलासा करते हुए तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है । बदमाशो के पास से लूट के रूपये एक दो नाली तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है
31 जुलाई की रात करीब आठ बजे  सिकरारा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशो ने जोगिन्दर सिंह को गोली मार कर रूपये करीब 04 लाख 59 हजार लूट को अंजाम देकर पुरे जिले में सनसनी फैला दिया था और पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी इस लूटकांड के पर्दाफास में लगी पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना के आधार पर कि जोगेन्दर सिंह सरदार को बोधापुर में गोली मार कर लूट करने वाले गिरोह के अभियुक्त दो मोटरसाइकिलों से बरईपार भीलमपुर से होते हुए शेरवा बाजार से नहर के रास्ते लिंक सड़कों से जौनपुर की ओर जाएगें। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सिकरारा मय हमराहीगण और क्राईम ब्रांच की स्वाट टीम तथा थानाध्यक्ष सुजानगंज और थानाध्यक्ष बक्शा के थानों की फोर्स को लेकर अपने उच्चाधिकारीयों को सूचना से अवगत कराते  हुए शेरवां गाव की नहर पुल पर घेराबन्दी की गयी। दोपहर करीब 15.15 बजे शेरवा बाजार की ओर से आये दो मोटरसाइकिलों पर कुल 06 बदमाशों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग प्रारम्भ कर दी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अन्य तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गये बदमाशों ने भागे हुए गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में टीमें रवाना की गयी है।की घटना करना को स्वीकार किया है, बदमाशों के कब्जे से लूट के रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुजुकी हयाते तथा एक अदद दो नाली तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया है। बदमाशों द्वारा इस घटना के पूर्व दिनांक 11.01.2014 को थाना मछलीशहर क्षेत्र में हुयी पेट्रोल पम्प लूट तथा दिनाक 03.04.2014 को हरिहरपुर पेट्रोल पम्प थाना सिंगरामऊ अन्र्तगत हुयी घटना में षडयंत्र करना भी स्वीकार किया गया, इस गैंग का प्रमुख सरगना रामकृपाल यादव उर्फ भण्डारी उर्फ नेता यादव निवासी होशियारपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ का है जो अपने पूर्व सरगना विकास सिंह निवासी गोड़े जनपद प्रतापगढ की इलाहाबाद में गिरफ्तारी के पश्चात गैंग के मुखिया के रूप में अपराध का संचालन कर रहा है।
गिरोह के मुखिया व सदस्यों का विवरण:-

1. रामकृपाल यादव उर्फ भण्डारी उर्फ नेता पुत्र रामशिरोमणि यादव निवासी होशियारपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ। - (सरगना)

2. हरेन्द्र नाविक पुत्र प्यारेलाल नाविक निवासी इकैाहा थाना सुजानगंज जौनपुर।

3. ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी आमीसराय सैफखाॅ थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।

4. पंकज मिश्र पुत्र सूरतमणि उर्फ कुट्टू मिश्र निवासी रखूलहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।

5.प्रदीप प्रजापति पुत्र केशव प्रसाद प्रजापति उर्फ झल्ल्र निवासी मेंन्दीपुर थाना महाराजगंज जौनपुर।

6.संजय मिश्रा पुत्र आरतीमणी मिश्र निवासी रसूलहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।

(ब)गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-

1. प्रदीप प्रजापति पुत्र केशव प्रसाद प्रजापति उर्फ झल्ल्र निवासी मेंन्दीपुर थाना महाराजगंज जौनपुर।

2. हरेन्द्र नाविक पुत्र प्यारेलाल नाविक निवासी इकैाहा थाना सुजानगंज जौनपुर।

3. ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी आमीसराय सैफखाॅ थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ।






;कद्ध बरामदगी:-

1.     01 अदद देशी तमंचा दो नाली 315 बोर की,

2.     01 अदद 315 बोर का खोखा,

3.     01 अदद 315 बोर मिस कारतूस

4.     04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर,

5.     01 अदद बिना नम्बर मोटरसाइकिल सुजुकी हयाते,

6.     लूट का एक लाख दो हजार रूपये ( सम्बन्धित मु0अ0सं0 554/14)।


 टीम गिरफ्तारी:-

1.     उ0नि0 योगेन्द्र बहादुर सिंह (प्रभारी सर्विलाॅस/इंटेलिजेंस वींग) क्राइम ब्रान्च जौनपुर।

2.     उ0नि0 के0 के0 मिश्र (प्रभारी स्वाट विंग) क्राइम ब्रान्च जौनपुर।

3.     उ0नि0 क्षितिज त्रिपाठी क्राइम ब्रान्च जौनपुर।

4.     उ0नि0 प्रशांत श्रीवास्तव क्राइम ब्रांच जौनपुर।

5.     उ0नि0 प्रमोद यादव (थानाध्यक्ष सिकरारा) जौनपुर व मय हमराहीगण।

6.     उ0नि0 रविन्द्र श्रीवास्तव (थानाध्यक्ष बक्शा) जौनपुर व मय हमराहीगण।

7.     उ0नि0 किशोर कुमार चैबे (थानाध्यक्ष सुजानगंज) जौनपुर व मय हमराहीगण।

8.     आरक्षी नागेन्द्र पाण्डेय, व आरक्षी अम्बरनाथ चैबे थाना सुजानगंज। आरक्षी छोटेलाल राय, सनोज यादव, रितेश पाण्डेय (क्राइम ब्रांच)।

Related

खबरें 4337694732487146320

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item