चोरों ने ढाई लाख के जेवर उड़ाये

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन चोर लाखों का माल ले कर पलायन कर जा रहे हैं । सरकी पुलिस चैकी अन्तर्गत अकबरपुर गांव में चोरों ने छत के रास्ते चढ़कर ढाई लाख का माल मार कर दिया। अकबरपुर गांव निवासी महती सरोज के घर के पीछे अमरूद का पेड़ है। बीती रात चोर पेड़ पर से छत पर उतर गये और सीढ़ी के रास्ते नीचे आकर कमरे का ताला तोड़कर उसमें घुस गये तथा 10 हजार नकद, एक लाख का सोने का हार, चार सोने का कंगन, दो  जोड़ा झाला, दो चेन, दो अंगूठी, मांग टीका, दो पायल, चार कीमती साडि़यां लेकर चम्पत हो गये। घटना के समय  दो महिलायें व एक पुरूष बाहर सो रहे थे।  गुरूवार को सवेरे जगने पर चोरी का पता चला तो परिजनों के होश उड़ गये। सूचना देने पर चैकी के दरोगा व सिपाही आकर मौके का निरीक्षण किया।

Related

खबरें 958063093326587809

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item