अशोध्य ऋणों के सेलके खिलाफ प्रदर्शन

 जौनपुर : आल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के आहवान पर बैंक कर्मचारियों ने जेसीज चौराहा स्थित यूनियन बैंक पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने खराब एवं अशोध्य ऋणों के सेल का विरोध किया।
यूनियन के अध्यक्ष एसएन जायसवाल ने कहा कि बैंक में एनपीए तेजी बढ़ रहा है। उच्च प्रबंध तंत्र जानबूझ कर खराब व अशोध्य ऋणों को कम दामों में संपत्ति पुर्नगठन कंपनी को बेच देते है। उच्च प्रबंध तंत्र उस खराब अशोध्य ऋणों के विरुद्ध सम्पत्ति पुर्नगठन कंपनी को ऋण भी दे देते है। जिससे सम्पन्न पुर्नगठन कंपनी मोटा मुनाफा कमा रही है। इस सभा के माध्यम से हम मांग करते है कि जानबूझकर कर ऋण न देने वाले के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
इस मौके पर श्रीदेव मौर्य, जीके प्रजापति, सुभाष सिंह, आशीष, विवेक, वीपी श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 7879372070097188771

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item