अखिलेश यादव ने अलग से किया धर्मा देवी महाविद्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान करते धर्मा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव एवं  प्रबंध निदेशक सुनीता यादव 
 जौनपुर। मेडिकल कालेज के शिलान्यास समारोह में के दौरान जहां कई परियोजनाओ का शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया वही शिराज ऐ हिन्द की सरजमीं पर एक और शिक्षा का नगीना जोड़ने का काम किया है। यह नगीना है धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार हयातगंज । इस शिक्षा के मंदिर का उद्घाटन भी आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशेष तौर पर किया। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक विकास यादव से यह भी वादा किया कि किसी और समय विद्यालय पर जरूर आऊंगा।
 गुरूवार को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जौनपुर में मेडिकल कालेज समेत पांच परियोजनाओ की अधार शिला रखने के लिए आये थे। इस कार्यक्रम में उन्होने ने एक नवयुवक द्वारा पिछड़े इलाके में स्थापित किये गये धर्मा देवी महाविद्यालय का लोकापर्ण करके उसका हौसला हौफजाई भी किया। सीएम ने इस विद्यालय का विशेष रूप से उद््घाटन किया साथ ही प्रबंधक से एक बार नही बल्कि तीन बार आश्वासन दिया कि विकास जी विद्यालय पर एक बार तो जरूर आऊंगा। मुख्यमंत्री का यह लफ्ज सुनते ही जिले के कई कद्दावर नेताओं के होश फाख्ता हो गये। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव राघवेंद्र यादव व सुशील यादव मौजूद रहे 

Related

खबरें 7422324104175261235

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item