पंडित जी रामलीला समिति की नगर में निकली भव्य राम बारात
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_624.html
नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत तो घरों से की गयी पुष्पवर्षा
जौनपुर। जनपद की ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति द्वारा नगर के टाउन हाल के मैदान पर चल रहे रामलीला के मंचन की कड़ी में बीती रात ऐतिहासिक राम बारात निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये मंचन स्थल पर पहुंची जहां मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पहले आयोजन समिति के नेतृत्व में सब्जी मण्डी स्थित काली जी की मंदिर से राम बारात निकली जो कोतवाली चैराहा, चहारसू, ओलन्दगंज, सद्भावना पुल, शाही किला, अटाला मस्जिद, अलफस्टीनगंज होते हुये मंचन स्थल पर पहुंची। नगर के मुख्य मार्गों से निकली राम बारात का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। लीला मंचन स्थल पर पहंुची बारात के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम व माता सीता का विवाह सम्पन्न हुआ जहां सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष किशन हरलालका सहित अन्य ने प्रभु श्रीराम सहित उनके सभी भाइयों की आरती उतारी। कार्यक्रम स्थल पर बारात पहुंची तो जहां एक ओर पुष्पवर्षा हुई, वहीं लोगों द्वारा सभी भाइयों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक महामंत्री बाबू लाल गुप्ता, रामकुमार अग्रहरि, दीपक जायसवाल, विष्णु हरलालका, रामेश्वर प्रसाद केसरवानी, किशोर जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, तीर्थराज गुप्त, कन्हैया लाल गुप्त, जयसिंह गुप्त, विनोद बैंकर, श्रवण चैरसिा, नीरज साहू, सुधीर साहू, आशीष गुप्ता, शैलेन्द्र अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बता दें कि पंडित जी रामलीला समिति का श्रीराम बारात, विजयदशमी सहित भरत मिलाप ऐतिहासिक है।