बढ़ता जा रहा पब्लिक का गुस्सा , आज हुई बीजली विभाग के जेई धुनाई
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_965.html
जौनपुर : बदलापुर विद्युत उपकेंद्र पर कार व बाइक से पहुंचे दबंगों ने
जमकर उपद्रव किया। काम काज में बाधा फैलाते हुए जेई को मारापीटा। इससे
विद्युत उपकेंद्र में भगदड़ मच गई।
शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दस की संख्या में गाली गलौज करते पहुंचे मनबढ़ युवकों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए 14 घंटे विद्युतपूर्ति करने की बात कही। जब जेई सत्यप्रकाश ने विभागीय समस्याओं का हवाला दिया तो दबंगों ने उन्हे खरी खोटी सुनाते हुए मारापीटा, और कार्यालय की कुर्सियों तथा कागजातों को इधर उधर फेंक दिया। यह स्थिति देख कर्मचारी भी इधर उधर भाग गए। मामले की सूचना मिलने पर विभाग के अन्य अधिकारी व पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद सायंकाल दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की।