लंका पर विजय कर राम लौटे अवध, मनाया गया दशहरा

भदोही (गोपीगंज)। भगवान राम विजया दशमी के दिन लंका के राजा रावण का बध किया। बध के बाद विजया दशमी मेले का जिले भर में अयोजन किया गया। बाद में प्रभु राम का राज तिलक भी हुआ। गोपीगंज, भदोही, औराई, सुरियावां, दुर्गागंज, सीतामढ़ी में मेले का आयोजन किया गया। इसके साथ रामलीलाओं का आयोजन खत्म हो गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है।
गोपीगंज नगर रामलीला मैदान में मेले का आयोजन किया गया। यहां रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। राम के वाण मारते ही पुतला धूं धूं कर जल उठा। इसी के साथ चहु ओर श्रीराम के गगनभेदी नारे से आसमान गूंज उठा। इसके पहले नगर में राम-रावण युद्ध की झांकी निकाली गयी। दोनों युद्धाओं का युद्ध देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान रात भर रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर नगर के नागरिक और गोपीगंज रामलीला समिति से जुड़े लोग मौजूद थे। जिसमें प्र्रहलाददास गुप्ता, रामलला अग्रवाल, सुधीर सिंह, रमाकांत गुप्ता, प्रकाश चंद्र सेठ, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सतीश अग्रहरी, मो. हलीम के अलावा हजारों मेलार्थियों ने इस मौके का आनंद उठाया।

Related

पुर्वान्चल 1458961408861366775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item