15 दिनों बाद भी नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर

 जौनपुर। शहर से सटे पचोखर गांव में 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया है। जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण इतने दिनों से अंधेरे में रहने को विवश है। विद्युत आपूर्ति न हो पाने के कारण फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।
नियमत: शहरी क्षेत्र में 48 घंटा व ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे में ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाती है। इसे कर्मचारियों की लापरवाही कहे या कुछ और। जिस कारण अभी तक फुंका हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। जिससे ग्रामीण लालटेन युग का जीवन जीने को विवश है। छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। आमजन की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने स्टोर विभाग में ट्रांसफार्मर के लिए नंबर लगा रखा है इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। विद्युत विभाग की इस लापरवाही से नागरिकों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि गांव में खेत की सिंचाई का सबसे बड़ा संकट है। जिसके लिए विद्युत विभाग से रोजाना शिकायत की जा रही है।
इस बाबत एसडीओ विद्युत विभाग ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर कम होने के कारण समस्या हो रही है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर उसे फौरन लाग दिया जाएगा।

Related

खबरें 4189160701931498906

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item