पूविवि के गेट पर शिविर लगाकर भाजपा ने 457 को बनाया सदस्य
https://www.shirazehind.com/2014/12/457.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देशन में इस समय जोर-शोर से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को गभिरन मण्डल संयोजक सुरेन्द्र सिंह के संयोजकत्व में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के गेट के सामने शिविर लगा। इस मौके पर उपस्थित भाजपाजनों ने क्षेत्र के कुल 457 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया तथा इसके साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों को समझाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता रावत के अलावा महिला जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, मालती श्रीवास्तव, मेनका सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने समस्त आगंतुकों एवं नये सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
