किसान यूनियन ने किया पंचायत

जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधली की जांच करायी जाय इससे किसानों का शोषण हो रहा है। सार्वजनिक वितरण व्यवस्था में भ्रष्टाचार से लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जाय। किसानों को मानक रेट पर जैविक खाद एवं खरपतवार नाशक दवाइयां कृषि क्रय केन्द्रों से उपलब्ध करायी जाय। जिला विकास अधिकारी द्वारा मुंगराबादशाहपुर के सेमरी गांव के दोषी पाये गये प्रधान के बारे में गलत रिपोर्ट के आधार पर प्रधान को बहाल किये जाने की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट से करायी जाय। उन्होने कहा कि थाना मडि़याहूं , बरसठी, मुंगरागादशाहपुर अन्र्तत दंबगों द्वारा गरीबों पर किये जा रहे उत्पीड़न को बन्द कराया जाय। पात्र व्यक्तियों का चयन करके आवास व पेशन दिया जाय। इस मौके पर शैलेश वर्मा, माता प्रसाद, बाबू राम, मोलई राम, चन्द्रबली, आरपी सिंह, चित बहाल, शिव शंकर , भैयाराम आदि मौजूद रहे। संचालन राम अछैवर पटेल ने किया।

Related

खबरें 1669698221162443371

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item