बांके लाल श्रीवास्तव को पुनः चुना गया अध्यक्ष

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त सभा की बैठक नगर के रुहट्टा स्थित कार्यालय पर हुई जहां नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया। तत्पश्चात् संस्था के वर्तमान अध्यक्ष द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी जिस पर उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष बांके लाल श्रीवास्तव को पुनः अध्यक्ष बनाते हुये अन्य पदाधिकारियों का एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने श्री श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष धर्मशाला निर्माता कमेटी के अलावा उपाध्यक्ष दयाल सरन, संरक्षक डा. वी. सहाय, उमाकांत श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री श्यामकांत श्रीवास्तव, सह मंत्री मनोज श्रीवास्तव के अलावा अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।

Related

खबरें 6337784812451510248

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item