विवाहिता का शव कुएं में मिला, तीन माह से थी लापता

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाने के पाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब मंगलवार को एक कुएं में कई हिस्सों में विभाजित शादी शुदा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। महिला तीन माह से घर से लापता थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। उधर विवाहिता के मायके वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का अरोप लगाते हुए ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
मिर्जापुर के चील्ह थाने की मुन्नी देवी की शादी आठ साल पूर्व भदोही जिले के सुरियावां थाने के पाली गांव निवासी मोहन से हुई थी। माइके वालों का अरोप था कि मुन्नी के साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती थी। उसे प्रताडि़त किया जाता था। इसके बाद माइके वालों का अरोप है कि अचानक मुन्नी गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन ली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मुन्नी के माइके वालों ने पुलिस से पति, ससुर और सास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related

खबरें 4972611826116812624

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item