संतोष उपाध्याय सपा प्रबुध्द प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_551.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी मंत्री व सपा प्रबुध्द वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डेय संतोष उपाध्याय को जौनपुर सपा प्रबुध्द प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री उपाध्याय बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के मूल निवासी है वे एलएलबी स्नातक करने बाद दिवानी न्यायालय प्रैक्टिस कर रहे है। संतोष उपाध्याय काफी दिनों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए है। वे पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मेहनत किया था। जिसको देखते हुए उन्हे यह जिम्मेदारी सौपी गयी है। संतोष को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला अध्यक्ष राजनारायण बिंद पूर्व जिला अध्यक्ष राजबहादुर यादव पूर्व मंत्री हनुमान सिंह सत्येन्द्र उपाध्याय संगीता यादव यादव समेत भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हे बधाई दिया है।

