लम्बित मांग को लेकर डायट प्राचार्य से मिले प्राथमिक शिक्षक

   जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद शाखा की मृतक आश्रित सेवारत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण कराने की प्रमुख मांग थी जिसको लेकर जनपदीय शिक्षक संघ आंदोलनरत भी था। भारी दबाव व संघ के प्रयास से 1 जुलाई 2014 को प्रशिक्षण हेतु निदेशक लखनऊ द्वारा आदेश जारी कर दिया गया था। इसमें हो रहे विलम्ब को लेकर संघ के जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने डा. सच्चिदानन्द यादव डायट प्राचार्य से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से प्रशिक्षण शीघ्र कराने की मांग किया। इस पर उन्होंने प्रशिक्षण के लिये आदेश निर्गत कर दिया। प्रतिनिधिमण्डल में डा. अखिलेश, सूर्य भूषण पाण्डेय, विजय कुमार, सतीश सिंह, अश्वनी सिंह, राजन सिंह यादव, सतीश पाठक, राजीव रतन तिवारी, अनिल यादव, सरोज सिंह, राहुल सिंह, शशिकांत यादव, प्रमोद यादव, डा. गिरीश, अतुल राय, मनीष, डा. अभिषेक सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

Related

खबरें 1628653026652029754

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item