भाजपा ने नखास वार्ड में चलाया सदस्यता अभियान
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_808.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बुधवार को नगर के ओलन्दगंज सेक्टर के प्रभारी व भाजपा नगर मंत्री अतुल गुप्ता के नेतृत्व में अभियान नखास वार्ड में भाजपा सांसद डा. केपी सिंह के मकान से प्रारम्भ किया गया। इस दौरान घर-घर जाकर सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इस मौके पर श्री गुप्ता ने बताया कि भाजपा का यह विशेष अभियान 19, 20 व 21 दिसम्बर को सभी बूथों पर होगी जहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 100-100 लोगों को सदस्य बनायेंगे। इस अवसर पर पंकज जायसवाल, बाबू लाल निषाद, जगदीश खरवार, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र जायसवाल, पार्थ मिश्रा, संजीव तिवारी, नन्हे लाल निषाद, शिवा अग्रहरि, मनीष प्रधान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

