जौनपुर में टैक्स फ्री नही है पी के फिल्म
https://www.shirazehind.com/2015/01/blog-post_14.html
जौनपुर। धार्मिक भावनाओं से घिरी आमिर खान की फिल्म 'पीके' पर जिले में टैक्स
लिया जाएगा। यह निर्णय अपर मनोरंजन कर आयुक्त ने लिया है। उन्होंने इस
संबंध में पत्र भी जिलाधिकारी को भेजा है।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि फिल्म 'पीके' जिले में टैक्स फ्री नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
31 दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर 'पीके' फिल्म पर टैक्स फ्री करने की बात साझा किया था। बाद में प्रदेश के 200 सिनेमा घरों का चयन किया गया जिसमें फिल्म पर टैक्स न लेने का फैसला किया है। इस सूची में जौनपुर के एक भी सिनेमा हाल का नाम शामिल नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि मनोरंजन कर विभाग के अपर आयुक्त का पत्र आया है। इसमें 200 सिनेमा घरों की सूची है जहां फिल्म पर टैक्स न लेने का निर्णय लिया गया गया है। इस सूची में जौनपुर के एक भी सिनेमा घर का नाम नहीं है इसलिए यहां टैक्स फ्री नहीं है।