श्री विश्वनाथ शिक्षा समिति के तत्वाधान में कम्बल वितरण

 श्री विश्वनाथ पी0जी0 काॅलेज कलान, सुलतानपुर परिसर में आज ग्राम प्रधान कलान, सुलतानपुर  उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कम्बल वितरण का कार्यक्रम सम्पादित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कादीपुर थे। जिनकी उपस्थिति में ग्राम सभा कलान एवं ग्राम सभा दनापुर के लगभग चार सौ निःशक्त जनों को कम्बल वितरित किये गये। कम्बल प्राप्त करने के उपरान्त लाभार्थियों के चेहरे पर अद्भुत प्रसन्नता का भाव सहज ही देखा जा सकता था। श्री भोलानाथ सिंह सचिव विश्वनाथ शिक्षा समिति ने कम्बल वितरण समारोह में आये हुये अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेवा एवम् परोपकार का धर्म फल दायक और आनन्द प्रदान करने वाला है। इससे चित्त को अद्भुत शान्ति प्राप्त होती है और हम ईश्वर की कृपा के भागी होते है। सम्पूर्ण प्रकृति हमें परोपकार और निःस्वार्थ दान की पे्ररणा देती है,  कहा गया है-
वृक्ष कबहुँ नहिं फल भखै, नदी न संचै नीर।
 परमारथ के कारने, साधुन धरा सरीर।।               
  समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कादीपुर श्री राम अभिलाष जी ने श्री विश्वनाथ शिक्षा समिति के शैक्षिक एवम् सामाजिक योगदान की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। श्री भोलानाथ सिंह जी के नेतृत्व में समिति ने जो महान समाजसेवा का कार्य सम्पन्न किया है उसके लिए हम उन्हें साधुवाद देते हैं। तहसीलदार कादीपुर श्री ज्ञानचन्द गुप्त ने कहा कि निर्बल और निस्सहाय लोगों की सेवा का यह कार्य अनुकरणीय है। मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य श्री विश्वनाथ इण्टर काॅलेज कलान ने कहा कि ‘‘त्वदीयं वस्तु गोविन्दम् तुभ्यमेव समर्पये‘‘ हमारी संस्कृति की मूल भावना है शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हो अथवा कम्बल वितरण समाजसेवा की दिशा में हम सभी का एक प्रयास है। समारोह के व्यवस्थित आयोजन में प्रबन्धक इण्टर काॅलेज श्री शशि प्रकाश सिंह प्रधान नियन्ता श्री विश्वनाथ पी0जी0 काॅलेज डाॅ0 वेदप्रकाश सिंह प्रशासनिक अधिकारी श्री अतुल कुमार सिंह के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार ने अपना प्रशंसनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Related

समाज 438582417436547023

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item