भदोही में रामपुर गंगा घाट पर महिलाओं के लिए बना डेसिंग रुम

गोपीगंज (भदोही)। रामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान कपड़े बदले को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए गोपीगंज नगर पालिका ने महिलाओं के लिए डेसिंग रुम का निर्माण कराया है। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्त ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
राष्टीय राजमार्ग पर स्थित गोपीगंज नगर से पांच किमी की दूरी पर गंगा बहती हैं। यहां पीपेपुल का निर्माण किया गया है। यह पुल सीधे मिर्जापुर जिले को जोड़ता है। आम तौर पर रामपुर गंगा घाट पर जिले का प्रसिद्ध कार्तिक मेला कार्तिक पूर्णिमां का लगता है। उस दिन यहां लाखों की भीड़ उमड़ती है। मेले में आने वाली सबसे अधिक महिलाएं रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ गंगा घाट होने से सैकड़ों की संख्या में लोग यहां स्नान को आते हैं। लेकिन कपड़ा बदलने के लिए कोई उचित स्थान न होने से महिलाओं को बेहद बेशर्मी झेलनी पड़ती थी। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्त ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने घाट पर महिला डेसिंग रुम का निर्माण कराया है। इसे महिलाओं को भी समपर्तित कर दिया गया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि जल्द की घाट पर सोेेलरलाइट भी स्नानार्थियों और महिलाओं की सुविधाओं के लिए लगाया जाएगा।  

Related

पुर्वान्चल 3572618724130701245

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item