समय सफलता की कुंजी है: मुस्तफा

JAUNPUR।  लायन्स, लायनेस क्लब जौनपुर द्वारा समय का सदुपयोग करने हेतु जागरुकता रैली निकाली गई और लोगों को समय के महत्व को समझाने एवं समय का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
     संस्थाध्यक्ष सै0 मो0 मुस्तफा के नेतृत्व में पालिटेक्निक चैराहे से प्रारम्भ रैली शहर से होते हुए सिकरारा, मछलीशहर, बादशाहपुर, फूलपूर होते हुए इलाहाबाद तक गई। वहां अन्य शहरों व अन्य क्लबों से आई हुई रैली का स्वागत डि0 गवर्नर डा0 आनन्द श्रीवास्तव व लायनेस मण्डलाध्यक्ष निशा यादव ने किया। तथा मुख्य अतिथि डा0 जगदीश गुलाटी पूर्व इन्टर नेशलन डायरेक्टर ने लायन्स, लायनेस क्लब जौनपुर की समय के सदुपयोग हेतु जागरुकता स्लोगन की सराहना की तथा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।
     पालिटेक्निक चैराहे से रैली शुरु होने से पूर्व लोगों को सम्बोधित करते हुए संस्थाध्यक्ष सै0 मो0 मुस्तफा ने कहा कि समय सफलता की कुंजी है। वास्तव में हम निरन्तर गतिमान समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल ही नहीं पाते और पिछड़ जाते हैं। समय जैसी मूल्यवान संपदा का भंडार होते हुए भी हम हमेशा उसकी कमी का रोना रोते रहते हैं क्योकि हम इस अमूल्य समय को बिना सोचे समझे खर्च कर देते हैं। इस लिए समय का सदुपयोग करें। पूर्व मण्डल चेयरपर्सन ज्योति कपूर ने कहा कि विकास की राह में समय की बरबादी ही सबसे बडा शत्रु है। एक बार हाथ से निकला हुआ समय कभी वापस नहीं आता। इसलिए काल करै सो आज करे, आज करै सो अब।
     ममता उपाध्याय ने कहा कि समय के गर्भ में लक्ष्मी का अक्षंय भंडार भरा हुआ है, किन्तु इसे वही पाते है जो समय का सही उपयोग करते है। समय किसी की प्रतिक्षा नहीं करता। शर्मिला सिन्हा ने कहा कि समय तो उच्चतम शिखर पर पहुंचने की सीढ़ी है। इसलिए समय बरबाद मत करो, क्योंकि समय से ही जीवन बना है।
     अन्त मेें लायनेस अध्यक्ष मिदहत फात्मा ने रैली में भाग लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा त्रिपाठी, कविता वर्मा, अजमत जबी, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, नीलम पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, अश्वनी बैंकर, नीलम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 6484348372770476380

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item