सहमति नहीं बनी तो जेल भरो आंदोलन

 जौनपुर। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के चलते सोमवार को आठवें दिन भी केंद्रों के कोठारों का ताला नहीं खुला। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोर्चा के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से होने वाली वार्ता में सार्थक परिणाम न निकला तो जेल भरो आंदोलन चलाकर शिक्षक गिरफ्तारी भी देंगे।
केंद्रों पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नर सिह बहादुर सिंह  ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री व उच्चाधिकारियों से प्रथम चक्र की वार्ता में प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह , मंत्री रमेश सिंह  समेत संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से होने वाली वार्ता में सार्थक परिणाम नहीं आया तो जेल भरो आंदोलन चलाकर शिक्षक गिरफ्तारी देंगे। जिलामंत्री सुधाकर सिंह  ने शिक्षकों से एकजुटता कायम रखते हुए लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। धरना प्रदर्शन को प्रमुख रूप से डा.राकेश सिंह , डा.प्रमोद श्रीवास्तव, शशि प्रकाश मिश्र आदि ने संबोधित किया।
इसी क्रम में शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष संतोष  सिंह  के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने केंद्रों पर भ्रमण किया। श्री  सिंह  ने कहा कि शासनादेश निर्गत होने पर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्रों पर दौरा करने वालों में समरजीत सिंह , रमाशंकर पाठक, मोहम्मद शाहिद, डा.ईश्वर लाल यादव, डा.रमेश  सिंह  आदि रहे।
माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने पदाधिकारियों के साथ मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अजीत चौरसिया, शैलेंद्र सरोज, चंद्र शेखर यादव, राजेश कुमार, रितेश यादव आदि रहे।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश संगठन के आह्वान पर मांगों को लेकर आठवें दिन भी मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी रहा। वाराणसी मंडल के प्रभारी व जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने तहसील अध्यक्षों के साथ मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। टीडी कालेज में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक विचलित न हों, सरकार को हमारी मांगें माननी ही होगी। इस मौके पर राजेश मिश्र, श्रद्धेय गुप्ता, शरद सिंह , सुशील सिंह आदि रहे। वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राम बदन  सिंह  ने जनपद के केंद्रों का दौरा करने के बाद शिया कालेज में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों से एकजुटता का आह्वान किया। इस मौके जिलाध्यक्ष मंगरूराम मौर्य, विवेकानंद, लालचंद विश्वकर्मा, राम प्रसाद, भानु प्रकाश  सिंह  आदि मौजूद रहे।

Related

खबरें 642080931808880491

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item