भाजपा की स्थापना ही राष्ट्रवाद की अवधारणा पर
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_170.html
जौनपुर। प्रखर राष्ट्रवाद ही सभी समस्याओं का समाधान है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना ही राष्ट्रवाद की अवधारणा पर हुई है।
यह बातें भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने रविवार को हिदी भवन में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित संगोष्ठी में कही। यह कार्यक्रम भाजपा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया जिसका विषय राष्ट्रवाद की यात्रा-शून्य से शिखर तक रहा।
विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्थापना काल से लेकर अब तक घर-घर जाकर राष्ट्रवाद की अलख जगा रहे हैं। यह राष्ट्र कार्य निरंतर जारी रहने वाला है। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र बहादुर ¨सह ने कहा कि अपने राष्ट्रवादी चरित्र के आधार पर ही भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है।
शारदा शक्ति पीठ के महंथ व क्षेत्रीय सह संयोजक महंथ सूर्यप्रकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो कश्मीर के विस्थापित हिंदुओं की बात करती है। राम मंदिर बनाने की बात करते हैं और पूरे विश्व में फैले समस्त भारतवंशी को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास करती है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्र्यार्पण किया।
इस मौके पर श्रीनारायण पांडेय, डा.इफ्तेखार अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र ¨सह, दयाशंकर पाठक, सुनील तिवारी, सूर्यप्रकाश ¨सह, दीपचंद राम, मानिचंद सेठ, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। स्वागत जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी व आभार अशोक कुमार मौर्य ने व्यक्त किया। संचालन नंदलाल यादव व सुरेंद्र जायसवाल ने किया।