भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : K.P SINGH

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर इकाई द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी किया और ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि आज तमाम उतार चढ़ाव के बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता ने देश में नई राष्ट्रवादी लहर को जन्म दिया है। इसका वैचारिक और सांगठनिक ढाचा राष्ट्रवादी एकता से जुड़ा हुआ है। पार्टी की विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धान्तों पर केन्द्रित है। विकास में अपना सहयोग व सुझाव दें। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को मुम्बई अधिवेशन में हुआ था। पार्टी ने दो सांसदों के साथ अपना सफर शुरू किया। आज सैकड़ों सांसद भाजपा के है। केन्द्र तथा कई प्रदेशों में भाजपा के मुख्यमंत्री पार्टी की अलख जला रहे हैं। कार्यकर्ताओं को मिशन 2017 के लिए अभी से लग जाना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा अटल, आडवानी के सपने आज साकार हो गये। पूरे देश में इसका ढाचा खड़ा हुआ है। समारोह को अशोक सेठ, सुरेन्द्र सिधानियां, सुनील सेठ, मानिक चन्द, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, बाबू लाल निषाद, जगदीश खरवार आदि ने सम्बोधित किया और संेल्प लिया कि मुहल्ले में भाजपा के 50 सदस्य बनायेंगें। इस कार्यक्रम को सम्पन्न में मुख्य भूमिका निभायी नगर मीडिया प्रभारी राजवीर  सिंह राजा ने।

Related

जौनपुर 5617568777519273401

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item