भदोहीः पत्नी के दुपट्टे से फंासी लगा झूल गया युवक
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_16.html

राष्टीय राजमार्ग-दो पर स्थित गोपीगंज नगर के अलीनगर कोइरान मोहाल निवासी मोहम्मद अली 30 पुत्र मोहम्मद अजीज अंसारी किराए के मकान में रहता था। उसने 14 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते परिजन उसे घर से निकाल दिए थे। जिसके चलते वह उसी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। आटो चलाकर वह अपने वीवी और बच्चों की परविश करता था। जबकि उसकी पत्नी पड़ोसियों के घर कामकाज जवीकोपार्जन करती है। उसे नशे आदत पड़ गयी थी। जिससे अक्सर उसकी पत्नी से झगड़ा फसाद होता था। घटना की रात भी पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था। बाद में वह घर के अंदर सोने चला गया। जबकि उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों लज्जाक, जाबेद अली, अलक्स और बेटी रिजवान के साथ बाहर सोयी थी। रात में उसने कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत के बाद उसकी जीविका पर सवाल उठ गया है।