घडि़याली आंसू बहा रही किसानों पर यूपी सरकारः बाजपेयी
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_17.html
भदोही। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रविवार को प्रदेश की अखिलेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे की समाजवादी सरकार किसानों के आंसू पोछने को ढोंग कर रही है। किसानों की दुर्दशा पर वह संवेदनशील नहीं है और घडि़याली आंसू बहा रही है। गेहूं खरीद पर केंद्र सरकार के शिथिल नियमों की जानकारी किसानों को नहीं उपलब्ध करायी जा रही है। भाजपा मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर 50 लाख नए सदस्य बनाएगी। बाजपेयी वाराणसी से लखनऊ लौटते समय काशी प्रांत की मंत्री सपाना दूबे के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह हमला बोला।
अखिलेश सरकार पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि बेमौस की बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों की खरीद के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने गाइड लाइन भेजी है। लेकिन उसे किसानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। सरकार किसानों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। नमामि गंगे परियोजना पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार को 60 माह का समय दिया है। अभी सरकार कितने दिन की है। मोदी सरकार ने जनता से जितने वादे किए हैं वह सभी समय पर पूरे होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र जयापुर से लौटे भाजपा अध्यक्ष बाजपेयी ने कहा कि वे जयापुर के विकास से प्रभावित हैं। वहां का अच्छा विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हम भी अपने विधानसभा क्षेत्र लखनऊ में अनुसूचित और पिछड़े आरक्षित वार्डों को आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर वहां का विकास कराएंगे। बोले मोदी सरकार का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ेगी। एक लाख लोगों को सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मोदी सरकार की तरफ से चलायी अटल पेंशन योजना का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को एक हजार रुपये से लेकर 15 हजार तक की पेंशन मिलेगी।