दबंगो ने किया विवादित जमींन पर कब्जा !

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में दबंगो ने आज विवादित जमीन पर कब्जा कर लिया है। उधर दूसरा पक्ष थानेदार से लेकर डीएम एसपी तक फोन किया लेकिन कोई फायदा नही हुआ। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि एसपी ने फोन रिसिव नही किया डीएम ने तो फोन उठाया लेकिन लखनऊ में रहने की बात कहकर फोन को काट दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में करीब पांच डिस्मील जमीन को लेकर विक्रमाजीत यादव और इन्द्रपाल सिंह के बीच काफी दिनो से विवाद चला आ रहा है। यह विवाद हाईकोर्ट इलाहाबाद में लम्बित है। इन्द्रपाल के पक्ष संजीव सिंह का अरोप है कि आज सूबह से उक्त जमीन पर विपक्षी विक्रमा पक्ष के लोग भारी संख्या में पहुंचकर उक्त विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी खुटहन थाने पर दिया गया। सूचना मिलते ही थानेदार ने पहले निमार्ण कार्य को रोक दिया लेकिन स्थानीय विधायक के दबाव में पुनः निमार्ण  कार्य शुरू हो गया। उसके बाद मैने डीएम को फोन मिलाया डीएम ने कहा मै लखनऊ में हूं। उधर एसपी ने मोबाईल ही नही उठाया। जिसके चलते देर शाम तक करीब पांच फीट से ऊची दिवाल खड़ी हो गयी है।

Related

जौनपुर 8594803981422035860

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item