राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत में 1045 वादो का हुआ निस्तारण

                  जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता मे आज सुबह 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं प्राधिकरण के सदस्यगण अधिवक्तागण तथा काफी संख्या मंें वादकारीगण उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में विद्युत 20 वाद, दूरभाष एवं जनउपयोगी सेवाओं में 4, राजस्व 102, वैवाहिक/भरणपोषण 49, लघु आपराधिक के 831, सिविल के 18, उत्तराधिकार के 6, स्टैम्प एक्ट में 5, एम0ए0सी0पी0 में 10, सम्पूर्ण 1045 वादों के निस्तारण के फलस्वरूप 1425 व्यक्ति लाभान्वित हुए। लघु आपराधिक वादों में बतौर अर्थदण्ड के रुप में रू0 31,360 जमा कराया गया। परिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव/नोडल अधिकारी द्वारा भरण पोषण मामलों से संबंधित 49 वादों का निस्तारण कर सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को रू0 33,90,000 की धनराशि दिलाई गयी। स्टैम्प वादों में रू0 1,25,000 स्टैम्प कमी की पूर्ति कराई गयी। उत्तराधिकार वादों में 6108785.00 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिये गये। मोटर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में 18,75,000 की राशि दिलाई गई ।  

Related

खबरें जौनपुर 5515813103265640138

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item