भारी बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2015/07/blog-post_375.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान धराशाई हो गया उसके मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी पत्नी की हालत गम्भीर हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार खुटहन के उदईपुर दीपी गांव में कच्ची दीवाल गिर जाने राम किशुन
नाविक 64 की मौत हो गयी। उसकी पत्नी सकुना देबी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
