ईद, श्रावण एवं रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर धारा 144 लागू

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि ईद-उल-फितर का त्योहार चन्द्र दर्शन के अनुसार 18/19 जुलाई को मनाया जायेगा। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की दृष्टिकोण से 38 मजिस्टेªट तैनात किये गये हैं। साथ ही मजिस्टेªटों के साथ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गयी है। इसके अलावा मस्जिदों एवं ईदगाहों के क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मजिस्टेªट तैनाती स्थल पर प्रातः साढ़े 6 बजे से सायं 5 बजे तक भ्रमणशील रहकर त्योहार सम्पन्न करायें। जिला मजिस्टेªट ने मजिस्टेªटों को निर्देशित किया कि कहीं किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर अपने स्तर से त्वरित निस्तारण करें। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी सूचना दें। इसके पश्चात श्रावण माह प्रारम्भ होगा जिसमें कांवरियों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता है। शिव मंदिरों में लोग जलाभिषेक करते हैं जहां भारी भीड़ होती है। 29 अगस्त को रक्षाबन्धन का पर्व मनाया जायेगा। ऐसे में अपर जिला मजिस्टेªट ने 16 जुलाई से 30 अगस्त तक पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दिया है। वहीं आरक्षी अधीक्षक भारत सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं। साथ ही पुलिस लाइन में रिजर्व में पर्याप्त फोर्स रखी गयी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

खबरें जौनपुर 1191806203806165296

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item