5 अगस्त को डीआईओएस एवं 12 सितम्बर को जेडी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

   जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विगत मूल्यांकन बहिष्कार आंदोलन के फलस्वरूप मुख्यमंत्री के साथ हुई सहमति के क्रम में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण के सम्बन्ध में कैबिनेट नोट बन चुका है तथा शीघ्र ही शासनादेश भी निर्गत हो जायेगा। वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय देने के सम्बन्ध में कार्यवाही गतिमान है। इसके अलावा अन्य मांगों पर पूर्ण सहमति हो चुकी है। इस आशय की जानकारी देते हुये संघ के मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि यह उपलब्धि शिक्षकों के संघर्ष एवं शिक्षक सचेतक चेत नारायण सिंह के प्रयास से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि संघ ने निर्णय लिया है कि 5 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। साथ ही आगामी 12 सितम्बर को जेडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करके कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। साथ ही सपा सरकार के मंत्री, विधायकों का घेराव करने के साथ मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र सौंपा जायेगा।

Related

खबरें जौनपुर 4378947413357460819

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item