घर-घर जाकर 242 लोगों को कार्यकर्ताओं ने बनाया भाजपाई
https://www.shirazehind.com/2015/07/242.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा गुरूवार को मियांपुर वार्ड में युवा नेता सत्यम सिंह व वार्ड अध्यक्ष प्रशान्त उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकालकर घर-घर जाकर 242 लोगों से महासम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क करके उनसे टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काल करवाकर पार्टी द्वारा दिया गया पत्रक भरवाने के साथ ही उन्हें पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया। सम्पर्क अभियान के नगर मण्डल प्रवासी/जिला महामंत्री सुशील उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनें और वह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों एवं विपक्ष द्वारा विवादित बनाये गये भूमि अधिग्रहण बिल पर लोगों से चर्चा करके बिन्दुओं को बतायें। नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अब सभी नये सदस्यों को पार्टी की विचारधारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देकर समर्पित कार्यकर्ता बनाना है। मीडिया प्रभारी राजवीर दुर्गवंशी ने वार्ड अध्यक्षों से अपने वार्ड में जुलूस निकालकर महासम्पर्क अभियान चलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर रमाशंकर सेठ, संदीप तिवारी, अभय राय, अनुपमा राय, पवन यादव, प्रदीप यादव, दीपक कुमार, अंकित यादव, सावन यादव, देवेश उपाध्याय, राजेश अस्थाना, मोनू यादव, लवकुश सेठ, नितेश कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
