गोमती नदी में नहाते समय रेलकर्मी की डूबने से हुई मौत

जौनपुर। झांसी से यहां अपने साढ़ू के घर आये रेलकर्मी की गोमती नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंचे गोताखोरों द्वारा लाश की खोजबीन की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद झांसी के नगरा थानान्तर्गत इस्लामगंज (प्रेमनगर) निवासी राम आसरे निषाद 57 वर्ष वहीं पर रेलवे में कार्यरत थे। बीते बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ नगर के मोहल्ला नखास निवासी अपने साढ़ू मुन्ना लाल निषाद के यहां आये थे। वह गोमती नदी के गोपी घाट की ओर चले गये जहां से फिर वापस नहीं लौट। इस पर परिजनों ने आशंकावश घाट पर जाकर देखा तो पैण्ट, शर्ट, जूता, मोजा, गमछा आदि पड़े थे। पहले तो आस-पास सहित अन्य रिश्तेदारों के यहां पूछताछ हुई जिसके बाद आशंका होने पर नदी में तलाश शुरू कर दी गयी। आस-पास के लोगों के अनुसार वह नहाते समय गहरे पानी में चले गये थे जिसके चलते डूबने से उनकी मौत हो गयी है।

Related

खबरें जौनपुर 3043989475013052765

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item