भदोहीः भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम
नगर की सैकड़ों साल पुरानी है रथयात्रा की परंपरा
पुरी की रथयात्रा की याद दिलाता है यह आयोजन

भदोही। जिले के गोपीगंज नगर में रविवार को उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। सैकड़ों साल की इस परंपरा को देखने के लिए नगर की गलियों और सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह को लड़की के रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद भक्त जनों ने रथ में रस्सी लगा कर खींचा। इस बीच आसमान गगनभेदी नारों से गूंज रहा उठा। भीषण गर्मी के बाद भक्त पसीने से सरोबोर दिखे। लोग आस्था और श्रद्धा से रथखींच रहे थे। पूरे यात्रा में भगवा झंडा लहरा रहा था। सुरक्षा को देखते हुए आलाधिकारी जहां मौके पर मौजूद थे। वहीं काफी संख्या में फोर्स तैनात की गयी थी।
राष्टीय राजमार्ग-दो पर स्थित गोपीगंज नगर की यह धार्मिक परंपरा सालों पुरानी है। ज्ञानपुर रोड पर भगवान जगन्नाथ मंदिर स्थापित है। शाम चार बचे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के फूलबाग से रथयात्रा निकाली गयी। जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवकों ने भाग लिया। रथ यात्रा में आगे-आगे हाथी चल रहा था। इसके बाद सालों की परंपरा के अनुसार मां काली की प्रतिमा चल रही थी। इसके बाद रथ पर सवार देवों को भक्तगण खींच रहे थे। सैकड़ों की संख्या में लोग अपने हाथों में भगवान झंडा लहरा रहे थे। बीच-बीच में पटाखे फोड़े जा रहे थे। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भक्तजन थिरक रहे थे। रथयात्रा सरक्षित संपंन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। धार्मिक यात्रा की निगरानी एडीएम ज्ञानपुर उमाकांत त्रिपाठी और सीओ कर रहे थे। इसके अलावा गोपीगंज एसओ और चैकी इंचार्ज भी शामिल थे। अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया था। रथयात्रा नगर के फूलबाग से निकल कर राजमार्ग होती हुई आंतरिक मोहल्लों सदर मोहाल, खरहट्टी मोहाल, अंजही मोहाल, कालीदेवी होती हुई ज्ञानपुर रोड पर राधाकृष्ण मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान नगर के संभ्रांत नागरिक और व्यापारी इस यात्रा में शामिल रहे। जिसमें नगर पालिया चयमैन प्रहलादास गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई, जगदीश उमरवैश्य, मिंकू, दीपक मोदनवाल, रमाकांत गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजेश बरनवाल, धर्मेद द्विवेदी, ईश्वर लाल बरनवाल व दूसरे लोग मौजूद थे।

Related

पुर्वान्चल 8955006190332012786

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item